1. Maruti e Vitara EV vs Tata Nexon EV 2026: 550km रेंज वाली कौन सी EV बेस्ट है?
Maruti e Vitara vs Tata nexon ev Full comparison कौन हैं आपके requirement के हिसाब से perfect car आइए देखते हैं हर एक features और Price difference....को
| Feature | Maruti e Vitara EV | Tata Nexon EV |
|---|---|---|
| लॉन्च कीमत | ₹13.49 लाख से शुरू अनुमानित | ₹12.49 लाख से शुरू अनुमानित |
| बैटरी पैक | 49kWh और 61kWh | 30kWh और 40.5kWh |
| ARAI रेंज | 550km तक | 465km तक |
| असली रेंज | 400-450km अनुमानित | 300-350km |
| पावर | 172 bhp तक | 143 bhp |
| टॉर्क | 300 Nm अनुमानित | 215 Nm |
| AWD ऑप्शन | हां, AllGrip मिलता है | नहीं |
| खास फीचर | ADAS लेवल-2, पैनोरमिक सनरूफ, 360 कैमरा | V2L, V2V, 10.25 इंच स्क्रीन, JBL साउंड |
| चार्जिंग टाइम | 45 मिनट 80% DC फास्ट चार्ज | 56 मिनट 80% DC फास्ट चार्ज |
| बैटरी वारंटी | 8 साल या 1.6 लाख किमी | 8 साल या 1.6 लाख किमी |
| बूट स्पेस | 306 लीटर | 350 लीटर |
| ग्राउंड क्लियरेंस | 180mm अनुमानित | 205mm |
| पटना ऑन-रोड | ₹19 से ₹24 लाख अनुमानित | ₹15.5 से ₹20 लाख |
कीमत का मामला :-
नेक्सन ईवी का बेस मॉडल सस्ता है। पर ब्रेजा ईवी के टॉप मॉडल में 500 किमी रेंज मिलती है जो नेक्सन के टॉप मॉडल से ज्यादा है। पटना में ऑन-रोड कीमत के लिए 1 लाख रुपये एक्स्ट्रा जोड़ लें आरटीओ और बीमा का।
रेंज की असली बात :-
कागज पर ब्रेजा ईवी आगे है। कंपनी 500 किमी बता रही है पर एसी के साथ असल में 380-420 किमी मान कर चलें। नेक्सन ईवी 465 किमी वाली असल में 300-330 किमी देती है। रोज 100 किमी चलाना है तो दोनों बढ़िया हैं।
फीचर में कौन जीता :-
ब्रेजा ईवी में पैनोरमिक सनरूफ और ADAS लेवल-2 मिलता है जो इस कीमत में कोई नहीं दे रहा। नेक्सन ईवी में V2L फीचर है जिससे कार से घर का फ्रिज-टीवी चला सकते हैं। कैंपिंग वालों के लिए सबसे बेस्ट।
सर्विस और भरोसा :-
मारुति का सर्विस नेटवर्क गांव-गांव तक है। पटना में ही 15 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। टेंशन फ्री रहेगा। टाटा की सर्विस अब सुधर गई है पर मारुति के लेवल की नहीं।
चलाने में मजा :-
नेक्सन ईवी का पिकअप ज्यादा तेज है। सिग्नल से निकलते ही सबको पीछे छोड़ देगी। ब्रेजा ईवी स्मूथ है, फैमिली वाली फील देती है। खराब सड़क पर ब्रेजा का सस्पेंशन बेहतर है।
नेक्सन ईवी किसके लिए:
अगर बजट 16 लाख के अंदर है, शहर में ज्यादा चलानी है, और तेज ड्राइविंग पसंद है तो नेक्सन ईवी लें। टाटा का ब्रांड ईवी में बना हुआ है।
ब्रेजा ईवी किसके लिए:
अगर लॉन्ग ड्राइव करते हैं, परिवार के साथ सुरक्षा चाहिए, और मारुति पर भरोसा है तो ब्रेजा ईवी लें। ADAS और सनरूफ का मजा अलग है।
मेरी राय:
पहली ईवी ले रहे हैं तो ब्रेजा ईवी लें। मारुति की सर्विस का भरोसा + बड़ी बैटरी = रेंज की कोई चिंता नहीं।

Comments
Post a Comment